Skip to main content

सालंगपुर हनुमानजी जहा कष्टभंजनदेव करते है हर प्रकारके कष्ट का निवारण

गुजरात के भावनगर के सारंगपुर में विराजने वाले कष्‍टभंजन हनुमान यहां महाराजाधिराज के नाम से राज करते हैं. वे सोने के सिंहासन पर विराजकर अपने भक्‍तों की हर मुराद पूरी करते हैं. कहते हैं कि बजरंग बली के इस दर पर आकर भक्‍तों का हर दुख, उनकी हर तकलीफ का इलाज हो जाता है. फिर चाहे बात बुरी नजर की हो या शनि के प्रकोप से मुक्ति की.

हनुमान ने अपने बाल रूप में ही सूर्यदेव को निगल लिया था. उन्‍होंने राक्षसों का वध किया और लक्ष्मण के प्राणदाता भी बने. बजरंग बली ने समय-समय पर देवताओं को अनेक संकटों से निकाला. पवनपुत्र आज भी अपने इस धाम में भक्‍तों के कष्‍ट हर लेते हैं, इसलिए उन्‍हें कष्‍टभंजन हनुमान कहते हैं. हनुमान के इस इस दर पर आते ही हर कष्ट दूर हो जाता है. यहां आकर हर मनोकामना पूरी होती है.

विशाल और भव्‍य किले की तरह बने एक भवन के बीचों-बीच कष्‍टभंजन का अतिसुंदर और चमत्‍कारी मंदिर है. केसरीनंदन के भव्‍य मंदिरों में से एक कष्‍टभंजन हनुमान मंदिर भी है. गुजरात में अहमदाबाद से भावनगर की ओर जाते हुए करीब 175 किलोमीटर की दूरी पर कष्‍टभंजन हनुमान का यह दिव्‍य धाम है.

किसी राज दरबार की तरह सजे इस सुंदर मंदिर के विशाल और भव्य मंडप के बीच 45 किलो सोना और 95 किलो चांदी से बने  एक सुंदर सिंहासन पर हनुमान विराजते हैं. उनके शीश पर हीरे जवाहरात का मुकुट है और पास ही एक सोने की गदा भी रखी है. संकटमोचन के चारों ओर प्रिय वानरों की सेना दिखती है और उनके पैरों शनिदेवजी महाराज हैं, जो संकटमोचन के इस रूप को खास बना देते हैं.

बजरंग बली के इस रूप में भक्तों की अटूट आस्था है और वे यहां दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं. मान्यता है कि पवनपुत्र का स्वर्ण आभूषणों से लदा हुआ ऐसा भव्य और दुर्लभ रूप कहीं और देखने को नहीं मिलता है. हनुमत लला की ये प्रतिमा अत्यंत प्राचीन है, तो इस रूप में अंजनिपुत्र की शक्ति सबसे निराली.  
                         

   दो बार है आरती का विधान

कष्टभजंन हनुमान के इस मंदिर में दो बार आरती का विधान है, पहली आरती सुबह 5.30 बजे होती है. आरती से पहले पवनपुत्र का रात्रि श्रृंगार उतारा जाता है फिर नए वस्त्र पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से उनका भव्य श्रृंगार किया जाता है और इसके बाद वेद मंत्रों और हनुमान चालीसा के पाठ के बीच संपन्न होती है हनुमान लला की यह आरती.

बजरंग बली के इस मंदिर में वैसे तो रोजाना ही भक्तों का तांता लगा रहता है लेकिन मंगलवार और शनिवार को यहां लाखों भक्त आते हैं. नारियल, पुष्प और मिठाई का प्रसाद केसरीनंदन को भेंट कर प्रार्थना करते हैं. कुछ भक्त तो मात्र शनि प्रकोपों से मुक्ति के लिए यहां आते हैं क्योंकि वो जानते हैं कि वो तो शनिदेव से डरते हैं लेकिन शनि देव अगर किसी से डरते हैं तो वे हैं स्वयं संकटमोचन हनुमान.

कष्टभजंन हनुमान की मंगलवार और शनिवार को विशेष आराधना होती है. भक्त अपने कष्टों और बुरी नजर के दोषों को दूर करने की कामना लेकर यहां आते हैं और मंदिर के पुजारी से बजरंग बली की पूजा करवाकर कष्टों से मुक्ति पाते हैं.    

क्या है इस धाम की विशेषता
बजरंग बली के इस धाम को उनके अन्य मंदिरों से अलग विशेष स्थान दिलाती है उनके पैरों में विराजमान शनि की मूर्ति. क्योंकि यहां शनि बजरंग बली के चरणों में स्त्री रूप में दर्शन देते हैं. तभी तो जो भक्त शनि प्रकोपों से परेशान होते हैं वे यहां आकर नारियल चढ़ाकर समस्त चिंताओं से मुक्ति पा जाते हैं.

आप जानना चाहते होंगे कि आखिर शनिदेव को क्यों लेना पड़ा स्त्री रूप और वो क्यों हैं बजरंग बली के चरणों में. कहते हैं करीब 200 साल पहले भगवान स्वामी नारायण इस स्थान पर सत्संग कर रहे थे. स्वामी बजरंग बली की भक्ति में इतने लीन हो गए कि उन्हें हनुमान के उस दिव्य रूप के दर्शन हुए जो इस मंदिर के निर्माण की वजह बना. बाद में स्वामी नारायण के भक्त गोपालानंद स्वामी ने यहां इस सुंदर प्रतिमा की स्थापना की.

कहा जाता है कि एक समय था जब शनिदेव का पूरे राज्य पर आतंक था, लोग शनिदेव के अत्याचार से त्रस्त थे. आखिरकार भक्तों ने अपनी फरियाद बजरंग बली के दरबार में लगाई. भक्तों की बातें सुनकर हनुमान जी शनिदेव को मारने के लिए उनके पीछे पड़ गए. अब शनिदेव के पास जान बचाने का आखिरी विकल्प बाकी था सो उन्होंने स्त्री रूप धारण कर लिया. क्योंकि उन्हें पता था कि हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं और वो किसी स्त्री पर हाथ नहीं उठायेंगे. ऐसा ही हुआ, पवनपुत्र ने शनिदेव को मारने से इनकार कर दिया. लेकिन भगवान राम ने उन्हें आदेश दिया, फिर हनुमानजी ने स्त्री स्वरूप शनिदेव को अपने पैरों तले कुचल दिया और भक्तों को शनिदेव के अत्याचार से मुक्त किया.

मान्यता है बजरंग बली के इसी रूप ने शनि के प्रकोप से मुक्त किया.
इसिलिए यहां की गई पूजा से शनि के समस्त प्रकोप तत्काल दूर हो जाते हैं, तभी तो दूर-दूर से भक्त यहां आते हैं और शनि की दशा से मुक्ति पाते हैं. क्योंकि भक्तों का ऐसा विश्वास है कि केसरीनंदन के इस रूप में 33 कोटि देवी देवताओं की शक्ति समाहित है. इस हनुमान मंदिर के प्रति लोगों में अगाध श्रद्धा है. क्योंकि यहां भक्तों को बजरंग बली के साथ शनि देव का आशीर्वाद भी मिल जाता है. कहते हैं यहां अगर कोई भक्त नारियल चढ़ाकर अपनी कामना बोल दे तो उसकी झोली कभी खाली नहीं रहती. शनि दशा से मुक्ति तो मिलती ही है साथ ही संकटमोचन का रक्षा कवच भी मिल जाता है.
             




 कैसे हुई कष्टभंजनदेव की स्थापना  
  कष्टभंजन हनुमान मंदिर की स्थापना 1905 विक्रम संवत् में हुई थी। इस मंदिर की नींव अश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी में पड़ी थी। इस मंदिर को सदगुरु गोपालानंद स्वामी ने बनवाया था।जानकारों के अनुसार करीब 200 वर्ष पहले स्वामी नारायण मंदिर के स्थान पर सत्संग कर रहे थे। वे उस समय बजरंगबली की भक्ति में तल्लीन थे। तभी स्वामी नारायण को हनुमान जी के उस दिव्य रूप के दर्शन हुए। इसी के बाद मंदिर का निर्माण हुआ।
                     भगवान विराजमान है। मंदिर में मूर्ति की प्रतिष्ठा के समय स्वामी गोपालानंद ने इसे एक रॉड से इसे स्पर्श किया था। तभी मूर्ति में जान आ गई और वह हिलने लगी थी।

Popular posts from this blog

અઘોરી સાધુ વિશે કેટલીક અજાણી અને અદભૂત વાતો જે કોઇ ને ખબર નથી.વાંચો આ રહસ્ય

ડરમણા, સાધુઓને સૌથી આદરણીય પ્રજાતિ, ભારતના યોગી અઘોરી સાધુ પોતાની દરરોજની ભયાનક રીતીઓ અને અનુષ્ઠાનો માટે કુખ્યાત છે, આ બધી વસ્તુઓના લીધે લોકોના મનમાં તેમના પ્રત્યે એક જિજ્ઞાસા જાગે છે. આવો જાણીએ કે અઘોરી સાધુ કોણ છે…     અઘોરી સાધુ કોણ છે અઘોરી ભારતના સાધુઓ અને સંન્યાસીઓનો એક વિશેષ કબીલો છે. તેમનું અસ્તિત્વ હજારો વર્ષોથી છે, સૌથી પહેલાં અધોરી સાધુ કીનારામ હતા. તે વારાણસી (બનારસ)માં ગંગા નદીના કિનારે રહેતા હતા જ્યાં પવિત્ર કાશી વિશ્વનાથ મંદિર આવેલું છે. પુનર્જન્મના ચક્રમાંથી છુટકારો મેળવીને મોક્ષની શોધમાં આ સાધુ ભૈરવના રૂપમાં ભગવાન શિવની પૂજા કરે છે. આ સ્વતંત્રા તેમને તે પરમ તત્વની સાથે પોતાની ઓળખની અહેસાસ કરાવે છે. જે મોતનો આપણે ભય લઇને જીવીએ છીએ આ તે જ મોતનો આનંદ લેતાં સન્માન કરે છે, આવા જ અઘોરી સાધુઓ વિશે અમે તમને કેટલાક તથ્યો જણાવી રહ્યાં છીએ. તેમનું માનવું છે કે જે લોકો નફરત કરે છે તે ધ્યાન કરી શકતા નથી. કુતરા અને ગાયોની સાથે પોતાનું ભોજન શેર કરવામાં તેમને કોઇ ધૃણા હોતી નથી, આ જ્યારે પણ ખાવાનું ખાય છે તેમની સાથે રહેનાર જાનવર પણ એક પ્લેટમાં સાથે ખાય છે. તેમનું ...

नाभि से निकलता है जल, यहां निद्रा में भगवान दूर करते हैं भूतों का साया

मध्यप्रदेश एक से बढ़कर एक मंदिर हैं। छिंदवाड़ा के सौसर में एक ऐसा ही स्थान (जामसांवली मंदिर) है जो अनोखे रहस्यों और प्रताप के लिए जाना जाता है। मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं की आस्था है कि यहां पूजा-अर्चना करने से भूत प्रेत का साया हटता है। मंदिर में हर दिन सैकड़ों ऐसे लोग भी पहुंचते हैं जो किसी न किसी तरह की मानसिक बीमारी से ग्रस्ति रहते हैं। आज हम यहां आपको इस मंदिर की खूबियों के बारे में बता रहे हैं...    गणपति के रूप में निकलती हैं इस पौधे की जड़ें, तंत्र क्रियाओं में उपयोगी           हनुमान जी की मूर्ति यहां निद्रा की अवस्था में हैं। -किवदंति है कि सालों पहले यहां चोरी करने के लिए कुछ लोग पहुं चे थे। सामग्री बचाने के लिए भगवान लेट गए तब से निद्रा की अवस्था में हैं। -70 किमी दूर छिंदवाड़ा से दूरी पर पांढुर्ना ब्लॉक की सीमा में स्थित है जामसांवली मंदिर, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। -15 फीट ऊंची रामभक्त हनुमान जी की प्रतिमा के नाभि से लगातार निकलता जल किसी औषधि और चमत्कार से कम नहीं है। -भगवान की नाभी से निकले जल का प्रसाद जिसने पा लिया...

About Buddhisam!

1. The Buddha — The self awakened one. The original nature of the Heart; 2. The Dhamma — The Teaching. The nature of reality; 3. The Sangha — a. The Awakened Community. b. Any harmonious assembly. c. All Beings. The Four Noble Truths 1. The Noble Truth of Dukkha - stress, unsatisfactoriness, suffering; 2. The Noble Truth of the causal arising of Dukkha, which is grasping, clinging and wanting; 3. The Noble Truth of Nirvana, The ending of Dukkha. Awakening, Enlightenment. "Mind like fire unbound"; 4. The Noble Truth of the Path leading to Nirvana or Awakening. All Buddhist teachings flow from the Four Noble Truths. Particularly emphasised in the Theravada. The Four Bodhisattva Vows 1. I vow to rescue the boundless living beings from suffering; (Link to 1st Truth) 2. I vow to put an end to the infinite afflictions of living beings; (Link to 2nd Truth) 3. I vow to learn the measureless Dharma-doors; (Link to 4th Truth) 4. I vow to realise the unsurpassed path of the ...